-भीम सेना चीफ सतपाल तंवर ने बीते दिनों नुपुर शर्मा को धमकाते हुए एलान किया था कि नुपुर की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।
(Uttarakhand Meemansa News)। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को धमकाने के मामले में भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी गुरुग्राम स्थित तंवर के आवास से हुई है। तंवर ने बीते दिनों धमकाते हुए एलान किया था कि नुपुर की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर के खिलाफ कानपुर में भी मामला दर्ज हुआ था। सतपाल ने कहा था कि जो नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाएगा, उसे एक करोड़ का इनाम देंगे। डीसीपी (पूर्वी) प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मालूम हो कि नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है।


More Stories
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आजम खां का जौहर विश्वविद्यालय: बताये 45 करोड़, खर्च हुये 494 करोड़ रुपये
कार और बाइक सवारों के बीच विवाद में कई राउंड फायरिंग