October 15, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को पति से जान का खतरा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर समाज को जानकारी दी है। साथ देहरादून के कैंट थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या में पति से जान का खतरा है। यह उन्होंने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर बताया है। उन्होंने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

गुरुवार को वीडियो में कैबिनेट मंत्री रोते हुए अपनी पीड़ा बयां कर रही हैं। उन्होंने अपने पति गिरधारी लाल साहू से जान का खतरा होने की आशंका जताई है। मंत्री की ओर से लगाए गए इन गंभीर आरोपों और मुकदमा दर्ज कराने के दावे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। वीडियो जारी करने के बाद मंत्री की तबियत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेखा आर्य ने देहरादून के कैंट थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

शिकायत में उन्होंने अपने पति पर अन्य महिलाओं से संबंध होने के आरोप भी लगाए हैं। साथ ही, एक कथित ऑडियो का जिक्र करते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं व्यक्त की हैं। उनके रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने बाद राजनीतिक लोगों के साथ ही आमजन भी आश्चर्यचकित हैं। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर आसीन महिला का इस तरह सार्वजनिक रूप से अपनी पीड़ा व्यक्त करना चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, पति से जान का खतरा होने के आरोपों ने मामले की गंभीरता बढ़ा दी है।

news