-साल 2020 में बाली आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आप की सदस्यता दिलाई थी। अब वह भाजपा में शमिल हो रहे हैं।
(Uttarakhand Meemansa News)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने सोमवार को पद और आप की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में वह असहज महसूस कर रहे थे, इसके चलते वह पद छोड़ रहे हैं। बाली ने अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को भेज दिया है।
दीपक बाली को कुछ साल पहले तक एक रियल स्टेट कारोबारी के तौर पर जाना जाता था। साल 2020 में बाली आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वयं उन्हें आप की सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद लगातार पार्टी में बाली का कद बढ़ता चला गया। कुछ माह के भीतर वह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए।
कुछ माह बाद इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष बने और पार्टी ने उन्हें काशीपुर से विधायक प्रत्याशी बनाया। बाली चुनाव तो नहीं जीत सके लेकिन, वह लगभग 16,000 वोट हासिल करने में सफल रहे। चुनाव के कुछ महीने बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद सोमवार रात उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।


More Stories
चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण
आईटीबीपी के वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का मुख्यमंत्री धामी के किया शुभारंभ