शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सुल्तानपुर लक्सर स्थित पूर्व विधायक संजय गुप्ता के आवास पर पहुंचे तथा पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बड़े भाई स्व. अनिल कुमार गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने स्व. अनिल कुमार गुप्ता को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुये कहा कि उनका आशीर्वाद संजय गुप्ता तथा हम सभी को प्राप्त होता था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री के साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेम चन्द अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद, महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि, रूड़की मेयर गौरव गोयल आदि ने स्व. अनिल कुमार गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति व दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।


More Stories
चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण
आईटीबीपी के वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का मुख्यमंत्री धामी के किया शुभारंभ