-उत्तराखंड में अगले 3 दिन मौसम शुष्क रहेगा, इससे पारा और बढ़ने की संभावना है। दूसरी तरफ, मौसम विज्ञान केन्द्र ने राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में 20 अप्रैल से बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी नहीं की है।
(Uttarakhand Meemansa News)। उत्तराखंड में अगले 3 दिन मौसम शुष्क रहेगा, इससे पारा और बढ़ने की संभावना है। दूसरी तरफ, मौसम विज्ञान केन्द्र ने राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में 20 अप्रैल से बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत कुछ पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। 17 से 19 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। बारिश के आसार नहीं हैं। चटक धूप खिलेगी, जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
20 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बाकी पर्वतीय जिलों में भी गर्जन के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग