-मां ने साइकिल लाने से मना कर दिया तो आवेश में आकर 23 वर्षीय रीना ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा ली।
(Uttarakhand Meemansa news)। देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार में साइकिल न मिलने पर एक लड़की ने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। बेटी के इतना बड़ा कदम उठाने के बाद से माता-पिता व परिजनों का बुरा हाल है।
शुक्रवार को 23 वर्षीय वंदना उर्फ रीना निवासी कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार थाना रायपुर देहरादून ने पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर 108 पहुंची। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के समक्ष शव को उतार कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज गया है।


More Stories
उत्तराखंड मौसम: अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की वापसी कल से
गांधी-शास्त्री जयंती: राजघाट पर बापू को दी श्रद्धांजलि
जनरेटर रूम में बेहोश मिले दो इंजीनियर, मौत