June 24, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

अंतिम संस्कार/संपत्ति के लिए भतीजों में विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस

-पिथौरागढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खड़क चंद की पत्नी का बुधवार को निधन हो गया। अंतिम संस्कार और संपत्ति के लिए विवाद हो गया। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप पर मामला निपटाया।

Uttarakhand Meemansa News)। पिथौरागढ़ में डांठ पुलिया निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खड़क चंद की पत्नी सावित्री चंद का 80 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। अंतिम संस्कार और संपत्ति के लिए उनके भतीजे कमल चंद व रविंद्र चंद में विवाद हो गया। पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप पर मामला निपटाया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खड़क चंद और उनकी पत्नी सावित्री चंद की संतान नहीं थी। पति के निधन के बाद सावित्री चंद सिनेमा लाइन डांठ पुलिया स्थित मकान में अकेले रहती थीं। उनके निधन के बाद विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व की टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराकर वसीयत और संपत्ति के दस्तावेज देखे। इसके बाद उनके भतीजे कमल को अंतिम संस्कार का अधिकार दिया गया। एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि वसीयत के आधार पर भतीजे कमल को अंतिम संस्कार का अधिकार दिया गया।

news