(Uttarakhand Meemansa news)। उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की सूची वायरल हुई है। मुख्यमंत्री की ओर से फिलहाल घोषणा नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री की ओर से सूची राजभवन को भेजी गई। लेकिन, अभी राजपाल ने हस्ताक्षर कर सूची मुख्यमंत्री को नहीं दी है।
वायरल सूची के हिसाब से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 23 विभाग रखे हैं। जबकि, सतपाल महाराज को दोबारा लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी, सुबोध उनियाल को मिला वन विभाग, प्रेमचंद अग्रवाल वित्त मंत्री, धन सिंह रावत को स्वास्थ्य के साथ विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी, गणेश जोशी को कृषि विभाग, रेखा आर्या बनी प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री, चंदनराम दास को परिवहन विभाग और सौरभ बहुगुणा को गन्ना विकास मिला है।





More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग