(Uttarakhand Meemansa News)। उत्तराखंड में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 24 मार्च को आयोजित की जाएगी। पहले इस बैठक के बुधवार शाम को ही सचिवालय में होने की संभावना थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद हरिद्वार जाने के कारण कैबिनेट बैठक का समय गुरुवार सुबह 11 बजे तय किया गया। गुरुवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में यूनीफॉर्म सिविल कोड, विधानसभा सत्र की तारीख, लेखानुदान समेत कई अन्य मुद्दों को भी रखा जा सकता है।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग