शपथ ग्रहण समारोह 2.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचते ही शुरू हुआ। समारोह में वीआईपी मेहमानों के साथ बड़ी संख्या में लोग परेड ग्राउंड मैदान में पहुंचे। इस दौरान परेड ग्राउंड के आसपास भाजपा समर्थकों की खूब भीड़ जुटी गई। सबसे पहले राज्यपाल ने धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

(Uttarakhand Meemansa News)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में वीआईपी मेहमानों ने रौनक बढ़ाई। कई मायनों में धामी का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रहा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे।

पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने धामी को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी के मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पर बैठक खत्म होने के बाद सभी परेड ग्राउंड शपथ समारोह स्थल पर पहुंचे। इससे पहले वीआईपी मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरु हुआ।

भाजपा समर्थक समारोह स्थल के पास भगवा रंग में नजर आए। समारोह स्थाल पर जैसे पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ पहुंचे समर्थक जोर -जोर से नारे लगाने लगे। पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ समारोह का आगाज हुआ। इसके बाद मंत्रियों ने शपथ लेनी शुरू की। सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, चंदन रामदास, रेखा आर्य, गणेश जोशी ने शपथ ली। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा सितारगंज से दूसरी बार विधायक बने हैं।


More Stories
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: तीसरा आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज में दिखा
साइबर अपराध नियंत्रण व प्रबंधन में उत्तराखंड पुलिस का देश में पांचवां नंबर
कैबिनेट का फैसला: ओवरटाइम कराने पर देनी होगी दोगुनी मजदूरी