देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के बुड्ढी गांव में रविवार रात युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का दून पुलिस ने दस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अज्ञात हमलावरों के हत्या की कहानी बनाकर पुलिस व परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की थी। लेकिन, आखिरकार उसकी सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस के अनुसार 14 जून की रात बुड्ढी गांव निवासी 24 वर्षीय सोहेल हासन को घर के भीतर गोली लगी थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक के चाचा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने घर और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस को घर के अंदर किसी बाहरी के आने-जाने का साक्ष्य नहीं मिला। वहीं, घर के बाथरूम में छिपाकर रखी गई 32 बोर की एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। मृतक के छोटे भाई शाहिद हासन से पूछताछ में उसके बयान लगातार बदलते रहे, जिससे पुलिस का शक गहराया।
सख्ती से पूछताछ पर शाहिद ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि वह नशे का आदी है और महंगी आदतों को पूरा करने के लिए अक्सर परिवार से पैसे मांगता था। कुछ दिन पहले उसने पिता का एटीएम चोरी कर खाते से करीब 10 लाख रुपये निकाल लिए थे।
इसको लेकर बड़े भाई सोहेल ने उसकी पिटाई भी की थी और उसे गलत आदतों के लिए टोकता था। इसी रंजिश में शाहिद ने हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि उसने दो दिन पहले घर के कैमरों की रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी। रविवार रात मौका मिलते ही उसने हत्या कर दी


More Stories
कुमारी शैलजा दो दिवसीय दौरे (17-18 जून) पर आएंगी उत्तराखंड
पाबौ में 55 लाख की लागत से बनेगा बिडोली विद्युत उपकेंद्र
यूके पीसीएस 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर ने किया टॉप