उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो) देहरादून। जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय खुल जायेगा। इस वर्ष ही विद्यालय की स्थापना हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत ने आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन के को किया जाएगा। साथ ही विद्यालय संचालन के लिए उपयुक्त अस्थाई भवन उपलब्ध होने के बाद यह स्वीकृति दी गई है। द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से इस क्षेत्र में शिक्षा का अनुकूल वातावरण सृजित होगा और क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।


More Stories
आज का राशिफल …. आचार्य आशु जी
जिसके नाम पर अस्पताल, उसी महापुरुष को जयंती पर भूला प्रशासन
विकासनगर तहसील में डीएम ने पकड़ी स्टांप चोरी, उपनिधंधक अपूर्वा सिंह होंगी सस्पेंड