March 26, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

आज का राशिफल … आचार्य आशु जी

राशिफल, मुहूर्त=राहुकाल, चौघड़िया। सोमवार 16 मार्च 202

आज का वातावरण काफी खुशनुमा रहेगा और कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी जो परेशानियां कुछ समय से चल रही थीं, उन्हें आप बातचीत और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करेंगे। हालांकि अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी रहेगा।

आज का दिन सुखद अनुभव देने वाला रहेगा। जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। हालांकि धन कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचना होगा और हर काम पूरी समझदारी से करना होगा।

आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। पैसों से जुड़े किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा और यदि धन उधार लेने की नौबत आए तो भी बहुत सोच-विचार के बाद ही कदम उठाएं।

आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी को नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना भी बन सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में जो रुकावटें आ रही थीं।

आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि का संकेत दे रहा है। समाज और कार्यक्षेत्र दोनों जगह आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। हालांकि कोई बड़ी डील अंतिम समय में अटक सकती है, जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन कोई अधूरा काम पूरा होने से आपको संतोष भी मिलेगा।

आज का दिन भाग्य के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी का साथ और सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन सही दिशा में प्रयास करने से सब ठीक हो जाएगा।

आज का दिन लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा करने का अवसर लेकर आएगा। पेट से जुड़ी किसी समस्या को लेकर लापरवाही न करें और जल्दबाजी से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी कठिनाई महसूस हो सकती है

आज आर्थिक मामलों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। बढ़ते खर्चों को संतुलित रखने के लिए योजना बनाकर चलना जरूरी होगा। आप अपने शौक और सुविधाओं पर अच्छा खर्च कर सकते हैं और घर के नवीनीकरण का काम भी शुरू हो सकता है।

आज का दिन संयम और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना जरूरी होगा। पिताजी की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आप अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी से कुछ नए निर्णय लेकर नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। अपनी आवश्यकताओं और जिम्मेदारियों पर ध्यान देना जरूरी होगा।

आज का दिन निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने वाला रहेगा। आप अपने फैसलों के बल पर कई कामों में सफलता हासिल कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिले तो जरूर आगे आएं, इससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा।

आज अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए। यदि कोई समस्या महसूस हो तो उसे नजरअंदाज न करें। कोई व्यक्ति आपको बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर सकता है, जिससे नुकसान होने की संभावना है, इसलिए व्यापार में किसी अजनबी के साथ जल्दबाजी में कोई सौदा तय करने से बचना चाहिए।
————————————————-
मुहूर्त

शक सम्वत 1947
विक्रम सम्वत 2082 श्री सिद्धार्थी
दिन काल 10:41:57
मास चैत्र
तिथि द्वादशी – 09:43:52 तक
नक्षत्र धनिष्ठा – 30:23:04 तक
करण तैतिल – 09:43:52 तक, गर – 21:40:06 तक
पक्ष कृष्ण
योग शिव – 09:35:48 तक
वार सोमवार
सूर्य राशि – मीन
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय 06:30:28
सूर्यास्त 18:29:51
चन्द्र राशि मकर – 18:15:08 तक
ऋतु वसंत
दिशा शूल पश्चिम
अभिजीत 12:12:00 से 12:57:35 तक
राहु काल 08:00:23 से 09:30:18 तक
सुझाव- पान खाकर तथा अपने बड़ों को प्रणाम कर घर से निकलें।

दिन का चौघड़िया

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है।
अमृत – सर्वोत्तम 06:30 एएम से 08:00 एएम
काल – हानि 08:00 एएम से 09:30 ए एमकाल वेला राहु काल
शुभ – उत्तम 09:30 एएम से 11:00 एएम
रोग – अमंगल 11:00 एएम से 12:30 पीएम
उद्वेग – अशुभ 12:30 पीएम से 02:00 पीएम
चर – सामान्य 02:00 पीएम से 03:30 पीएम
लाभ – उन्नति 03:30 पीएम से 05:00 पीएम वार वेला
अमृत – सर्वोत्तम 05:00 पीएम से 06:30 पीएम
टिप्पणी -१२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त।

आचार्य आशु जी
9899606198

news