राशिफल, मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया। मंगल 11 नवंबर 2025

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने के बाद ही फुर्सत लेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को निभायेंगे।

आज आपको अपने बेफिजूल के खर्चों को करने से बचना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपका किसी वाद-विवाद को लेकर मन परेशान रहेगा।

आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से काफी खुश होंगे। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, कुछ उतार-चढ़ाव यदि आए थे, तो उससे आपका कोई नुकसान हो गया था, उसकी भी भरपाई हो सकती है।

आज आप काम को लेकर पूरी मेहनत दिखाएंगे और आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। परिवार में सदस्य भावनात्मक रूप से दूसरे से जुड़ेंगे।

आज आप अपने काम से लोगों का दिल जीतेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपकी किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आप अपने घर किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी और आप अपने कामों में एक-दूसरे का साथ पाकर काफी खुश होंगे।

आज आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपकी टेंशन का कारण बनेगा। आपको इधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से बचना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा।

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। संपत्ति को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो उसके भी दूर होने की संभावना है।

आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपको किसी की याद सता सकती है। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा। जो लोग सिंगल हैं।

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपका मनोबल भी अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

आज आपको अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। धन धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी को किसी दूसरी नौकरी से बुलावा सकता है, उनके करियर को लेकर आपको काफी खुशी होगी।

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का एक दूसरे पर विश्वास बना रहेगा और आप अपने कामों को लेकर भी काफी सख्ती दिखाएंगे, जिससे वह आसानी से और सम पर पूरे हो जाएंगे।
मुहूर्त, राहुकाल
शक सम्वत 1947
विक्रम सम्वत 2082 श्री सिद्धार्थी
दिन काल 11:55:39
मास – मार्गशीर्ष
तिथि सप्तमी – 23:10:50 तक
नक्षत्र पुष्य – 18:18:27 तक
करण विष्टि – 11:34:13 तक, बव – 23:10:50 तक
पक्ष कृष्ण
योग शुभ – 09:44:00 तक
वार मंगलवार
सूर्य राशि – तुला
सूर्य दक्षिणायन
भद्रा आरम्भ
नवम्बर 11, 2025, मंगलवार को 12:07 ए एम बजे
भद्रा अन्त
नवम्बर 11, 2025, मंगलवार को 11:32 एएम बजे
सूर्योदय 06:40:10
सूर्यास्त 17:29:43
चन्द्र राशि कर्क
ऋतु हेमंत
दिशा शूल उत्तर
अभिजीत 11:53:56 से 12:49:48 तक
राहु काल 14:47:19 से 16:08:31 तक
सुझाव : भगवान को गुड़-धनिया अर्पण कर हनुमानजी को प्रणाम कर घर से निकलें।
दिन का चौघड़िया
परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है।
रोग 06:40 AM – 08:01 AM
उद्वेग 08:01 AM – 09:22 AM
चर 09:22 AM – 10:43 AM
लाभ 10:43 AM – 12:04 PM
अमृत 12:04 PM – 13:25 PM
काल 13:25 PM – 14:46 PM
शुभ 14:46 PM – 16:07 PM
रोग 16:07 PM – 17:29 PM
टिप्पणी : १२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त।
आचार्य आशु जी
9899606198


More Stories
जिसके नाम पर अस्पताल, उसी महापुरुष को जयंती पर भूला प्रशासन
विकासनगर तहसील में डीएम ने पकड़ी स्टांप चोरी, उपनिधंधक अपूर्वा सिंह होंगी सस्पेंड
सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम, बेटों से आगे रहीं बेटियां