April 22, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

आज का राशिफल … आचार्य आशु जी

राशिफल, मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया। शनिवार 1 नवंबर 2025

आज आप पूरी मेहनत व लग्न से कामों में जुटेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और संतान की संगति पर आप थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। काम को लेकर बाहर आना जाना लगा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे।

आज का दिन आपके लिए जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। ऑफिस में आपको काम को लेकर अपने जूनियर से कोई मदद लेनी पड़ सकती है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन कोई पेट संबंधित समस्या आएगी।

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपके लाभ के रास्ते खुलेंगे और आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे।

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप अपने कामों में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए कमजोर रहेंगे। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है।

आज का दिन आपके लिए कामों में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आपकी कुछ निकटतम लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन आप अपनी वाणी पर संयम रखें। घर में बड़े सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं।

आज आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है, इसलिए आप अपने कामों पर ही फोकस करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी और आप अपने बिजनेस की योजनाएं को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करेंगे।

आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था तो उसके आपको मिलने की संभावना है और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

आज आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी और नौकरी में भी कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आप अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष की भावना न रखे।
——————————————————————————-

मुहूर्त, राहुकाल

शक सम्वत 1947
विक्रम सम्वत 2082 श्री सिद्धार्थी
दिन काल 11:37:08
मास कार्तिक
तिथि दशमी – 09:13:22 तक
नक्षत्र शतभिषा – 18:21:15 तक
करण गर – 09:13:22 तक, वणिज – 20:29:09 तक
पक्ष शुक्ल
योग घ्रुव – 26:09:26 तक
वार शनिवार
सूर्य राशि – तुला
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय 06:32:43
सूर्यास्त 17:36:24
चन्द्र राशि कुम्भ
ऋतु हेमंत
दिशा शूल पूर्व
अभिजीत 11:50:24 से 12:44:49 तक
राहु काल 09:14:46 से 10:40:28 तक
सुझाव : दही खाकर तथा माता दुर्गा को प्रणाम कर घर से निकलें।

दिन का चौघड़िया

परम्परागत रूप से चौघड़िया का उपयोग यात्रा के मुहूर्त के लिए किया जाता है।
काल 06:23 AM – 07:48 AM
शुभ 07:48 AM – 09:13 AM
रोग 09:13 AM – 10:38 AM
उद्वेग 10:38 AM – 12:03 PM
चर 12:03 PM – 13:28 PM
लाभ 13:28 PM – 14:53 PM
अमृत 14:53 PM – 16:18 PM
काल 16:18 PM – 17:48 PM
टिप्पणी : १२ घण्टे की घड़ी दिल्ली के स्थानीय समय के साथ और सभी चौघड़िया मुहूर्त।

आचार्य आशु जी
9899606198

news