मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के पूर्वानुमान के चलते जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली जनपद में 1 से 12, व आंगनबाड़ी केंद्रो में अवकाश घोषित कर दिया है।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 27 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
तीन जिलों में बंद रहेंगे विद्यालय
मौसम के पूर्वानुमान के चलते जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली जनपद में 1 से 12, एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में अवकाश घोषित कर दिया है।


More Stories
हेमकुंड यात्रा से लौट रहे निहंगों व स्थानीय लोगों में मारपीट में कई घायल, गौचर में यात्रा रोकी
निशानेबाज जसपाल राणा की मां का निधन, बेटे की मौत का गम नहीं सह पाईं मां
छोटे भाई ने ही की बड़े भाई की हत्या, गुमराह करने के लिए रची साजिश