December 16, 2025

Uttarakhand Meemansa

News Portal

मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाएगी कांग्रेस : डॉ जसविंदर सिंह गोगी

उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। महानगर कांग्रेस द्वारा मलिन बस्ती न्याय यात्रा महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में सोमवार को मलिन बस्ती न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा वार्ड 75 मुकील अहमद पार्षद के कार्यालय से शुरू होकर लोहिया नगर, वार्ड 74 से होते हुए लाल पुल से सत्तुवाली घाटी द्रोणपुरी से होते हुए गांधीधाम में संपन्न हुई।

यात्रा को संबोधित करते हुए डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस ही वो पार्टी है, जो सभी वर्गों का ख्याल रखती है, सबको साथ लेकर चलती है। चाहे वो व्यक्ति किसी भी जाति धर्म का हो, समुदाय का हो या किसी भी तबके का हो। जब पूरा विपक्ष इंदिरा के ख़िलाफ़ खड़ा था तब उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए ये कहा था कि वो इंदिरा को हटाने की बात कर रहे हैं। हम ग़रीबी हटाने की बात कर रहे हैं। तय आपको करना है कि आपको किस को चुनना है।

उन्होंने कहा कि कई मलिन बस्तियां ऐसी हैं जो इंदिरा जी के नाम पर बसी हुई है। आज ये मलिन बस्तियां भाजपा के लिए बोझ हैं। पहले इन्हें मलिन बस्तियों को भाजपा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रही। 2016 में कांग्रेस ने इन मलिन बस्तियों को मालिकाना हक़ दिलाने का प्रयास किया था। दुर्भाग्यवश 2017 में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी। तब से यह मुद्दा भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। भाजपा की मंशा कभी भी सही नहीं थी, यही वजह रही हर बार अध्यादेश लाकर इन बस्तियों को ग्रेस पीरियड प्रदान किया गया। लेकिन, कभी भी समाधान नहीं निकाला। इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार हज़ारों घरों को बेघर करने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी सफल नहीं होने देगी।

बैठक में तय किया गया है कि मलिन बस्तियों की बात को हम आगे बढ़ाएंगे और मलिन बस्ती में रह रहे हमारे भाई बहनों के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने देंगे। कांग्रेस सदा ही प्रदेश के आख़िरी छोर पर खड़े व्यक्ति के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।

उन्होंने कहा कि राइट टू शेल्टर को उच्चतम न्यायालय मौलिक अधिकार के दायरे में लेकर आया है। लेकिन, भाजपा की सरकार इन बस्ती वालों से उनका मौलिक अधिकार छीन रही है। ये पद यात्रा आज से शुरू हो रही है जो महानगर के अन्य छेत्रों से भी होकर गुज़रेगी और सरकार के जागने तक जारी रहेगी।

पद यात्रा में मुख्य रूप से कार्यक्रम संजोयक मुकील अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, याकूब सिद्दकी, ललित भद्री, अमन प्रजापति, जगदीश धीमन, महेश जोशी, अंजू भारती, सोनू क़ाज़ी संजय भारती, रमेश मंगू, हरि भट्ट, आयुष गुप्ता,अल्ताफ अहमद, मनमोहन शर्मा, पुनीत चौधरी आदर्श सूद,नितिन रावत अन्य मौजूद रहे।

news