जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2025 में मुजफ्फरनगर निवासी समीर उर्फ राजा ने यूपी के रामपुर निवासी जेबा खानम उर्फ मोना से शादी की थी। दो दिन पहले जेबा खानम ने फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसकी हत्या की जा सकती है। सोमवार को जब उसकी बहन घर पहुंची तो वहां उसका शव मिला।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा में नव विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका का पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बंद मकान से महिला का शव बरामद किया। मकान दो दिन से बंद था। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। हत्या की जानकारी मिलने पर एसपी देहात शेखर सुयाल और सीओ विवेक कुमार मौके पर मौजूद रहे।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग