नगर निगम अल्मोड़ा में संपत्ति सर्वे और ड्रोन आधारित पैमाइश का कार्य अंतिम चरण में है। इसके साथ ही शहरवासियों को उनके मकानों का हाउस नंबर भी जल्द आवंटित किया जाएगा। पुराने रिकॉर्ड भी अब अपडेट किए जाएंगे, जिससे कर निर्धारण, संपत्ति प्रबंधन आदि में पारदर्शिता आएगी।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। नगर निगम अल्मोड़ा में संपत्ति सर्वे और ड्रोन आधारित पैमाइश का कार्य अंतिम चरण में है। इसके साथ ही शहरवासियों को उनके मकानों का हाउस नंबर भी जल्द आवंटित किया जाएगा। इससे न सिर्फ मकानों की पहचान होगी, बल्कि निगम प्रशासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं में भी पारदर्शिता आएगी। निगम के 40 वार्डों में ड्रोन सर्वे और जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) के माध्यम से संपत्तियों की मैपिंग की जा रही है। सर्वे के दौरान संबंधित कंपनी डोर-टू-डोर जाकर मकानों की पैमाइश कर रही है और उन्हें यूनिक हाउस नंबर भी आवंटित किए जा रहे हैं।
नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार वार्डबंदी और संपत्ति सर्वे के पूरा होते ही हर मकान को उसकी विशिष्ट पहचान (यूनीक हाउस नंबर) मिल जाएगी। पुराने रिकॉर्ड भी अब अपडेट किए जाएंगे, जिससे कर निर्धारण, संपत्ति प्रबंधन आदि में पारदर्शिता आएगी।
निगम में सर्वे पूरा होने के बाद हर व्यक्ति को हाउस नंबर अलॉट हो जाएगा। इस डाटा से नए भवनों की भी जानकारी मिल पाएगी। -लक्ष्मण सिंब भंडारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग