हल्द्वानी के फायर स्टेशन के पीछे नाले में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार में तीन पहले जन्में बच्चे को अस्पताल से ला रहे थे घर। हादसे में मासूम की भी मौत।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद किच्छा जा रहे परिवार की कार नहर में समा गई। घटना बुधवार सुबह सात बजे मंडी समिति के गेट के सामने कैनाल नहर में हुई। सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल है। कार में सवार महिला की जहां जान बच गई। वहीं, उसका तीन दिन पहले जन्मा बच्चा नहीं बच सका। उसके पति की भी मौत हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है।
फायर स्टेशन के पीछे हुई इस घटना में तत्काल फायर कमिर्यो ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान एक फायर कर्मी नहर के बहाव में बह भी गया, लेकिन उसने कार चालक को भी बचाया व खुद भी अपनी जान बचाई।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग