प्रदेश में बुधवार (आज) को भी हल्की बारिश के आसार के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड के सभी जिलों के अधिकतर हिस्सों में आज (बुधवार) भी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, मैदानी इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो छह जून तक प्रदेशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात व नौ जून तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग