मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गर्जन के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश की उम्मीद है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। राजधानी में दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग