जून से सितंबर तक देशभर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बारिश होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।
उत्तराखंड मीमांसा न्यूज (ब्यूरो)। केरल में शनिवार को मानसून ने प्रवेश कर लिया है। उधर, इस साल मानसून के दौरान उत्तराखंड में जमकर बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पहले ही पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि, मानसून के दौरान होने वाली बारिश के संबंध में आगामी दिनों में भी पूर्वानुमान जारी किया जाएगा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के हिसाब से उत्तराखंड में मानसून 10 से 20 जून के बीच दस्तक दे सकता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में पिछले 24 दिनों में 59 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि जून से सितंबर तक देशभर में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बारिश होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग