उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उत्तराखंड पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जल्द कराया जाएगा। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद प्रक्रिया थम गई थी, उसे शुरू किया जा रहा है।
देहरादून। भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के संकेत दिए हैं। वहीं, आज उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी देहरादून पहुंच जाय हैं। उन्होंने भी इस ओर संकेत दिए हैं।
पहलगाम में आतंकी हमले व ऑपरेशन सिंदूर के चलते भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। हालांकि, पहले यही माना जा रहा था कि प्रदेश संगठन को 30 अप्रैल तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। अब जबकि भारत-पाक सीमा पर तनाव कम हुआ है और हालात भी सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं तो भाजपा अपनी सांगठनिक गतिविधियों में जुट गई है।
भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी व विधायक खजान दास का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने हैं। प्रदेश में यह प्रक्रिया 15 जून तक कभी भी शुरू हो सकती है। केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए कभी भी पर्यवेक्षक की घोषणा कर सकता है। पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
वैसे अभी प्रदेश संगठन की कमान राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में है। प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्हें ही इस पद का सबसे मजबूत दावेदार माना गया। बदली परिस्थितियों में दावेदारों के और नाम सामने आ सकते हैं।


More Stories
अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन प्रांगण में लगी भव्य ‘रानी अब्बक्का प्रदर्शनी’ का आचार्य बालकृष्ण ने किया उद्घाटन
इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ होंगे अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि
आज का राशिफल … आचार्य आशु जी