देहरादून। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के पूर्व प्राचार्य स्व. उमेश प्रसाद बहुगुणा का विगत 20 सितंबर को बीमारी के चलते निधन हो गया था। स्व. बहुगुणा एक आदर्श शिक्षक होने के साथ ही वर्तमान में रामलीला कमेटी उत्तरकाशी के संरक्षक, गंगा सभा उत्तरकाशी के अध्यक्ष थे।

पूर्व में स्व. बहुगुणा ने रोटरी क्लब उत्तरकाशी के अध्यक्ष, वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की थी। उत्तराखंड आंदोलन की में सक्रिय भूमिका निभाने वाले बहुगुणा और भी कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन को न सिर्फ उत्तरकाशी वरन संपूर्ण उत्तराखंड की क्षति बताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी ने उनके प्रतिनिधि के रूप में आज स्व. बहुगुणा के देहरादून आवास पर मुख्यमंत्री का संदेश उनके परिजनों को दिया।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग