देहरादून। श्री महासू देवता हनोल के जागड़ा पर्व पर शुक्रवार को जनपद देहरादून और उत्तरकाशी के कुछ विकासखंड के स्कूलों में अवकाश रहेगा। पर्व को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी देहरादून और उत्तरकाशी को अवकाश घोषित करने के निर्देश जारी किए थे। उसी आधार पर 6 सितम्बर शुक्रवार को गत वर्ष की भांति देहरादून के विकासखण्ड कालसी, चकराता, त्यूनी और उत्तरकाशी के मोरी व पुरोला में अवकाश रहेगा।
महाराज ने कहा कि 06 सितम्बर 2024 को महासू देवता, हनोल व चालदा महाराज, दसऊ में जागरा पर्व मनाया जायेगा। विकासखण्ड पुरोला और मोरी क्षेत्र के लोगों का यह मुख्य पर्व होने के कारण सम्बन्धित मन्दिरों में अत्यधिक संख्या में श्रद्वालु उक्त पर्व में प्रतिभाग करते हैं। इसलिए इस अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग