100 सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जगह बनाई है। हाल ही में लिए गए उनके कुछ खास फैसलों की वजह से उन्हें सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में शामिल किया गया है।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में जगह मिली है। सौ सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के 61वें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल की सूची में सीएम धामी भारतीयों में 93वें नंबर पर थे.
मुख्यमंत्री धामी को राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कराकर और सख्त नकल विरोधी कानून बनवाकर उन्हें विशेष पहचान मिली। बता दें, कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मिलते ही सोशल मीडिया में भी मुख्यमंत्री धामी की मुहिम को वाहवाही मिली थी। नामी शख्सियत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने यूसीसी के ड्राफ्ट पर सीएम धामी के फैसले की जमकर तारीफ की। यूनिफॉर्म सिविल कोड एक्स पर ट्रेंड करता रहा।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग