मुख्यमंत्री धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो…नगर में जुटा जन सैलाब
(Uttarakhand meemansa news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मातृ-शक्ति को समर्पित ‘दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखंड हौल अमृत काल’ कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्मी हेलीपैड से शिखर होटल अल्मोड़ा तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में अल्मोड़ा कि जनता ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गडिया, विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष भाजपा रानीखेत लीला बिष्ट भी मौजूद रहे।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग