May 23, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

दुकान में पालीथीन व बाहर गंदगी मिलने पर 7000 रुपये का जुर्माना

उप जिलाधिकारी प्रताप नगर शैलेंद्र सिंह नेगी ने किया लंबगांव बाजार का निरीक्षण

(Uttarakhand Meemansa News)। शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी प्रतापनगर (टिहरी गढ़वाल) ने सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र लंबगांव बाजार में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सौरभ रावत सब्जी विक्रेता की दुकान के बाहर गंदगी पाई गई । मौके पर ही 2000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसी दुकान में पॉलिथीन भी पाई गई, जिसके लिए 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी दुकान में फूलगोभी, पत्ता गोभी व आलू खराब स्थिति में पाया गया, जिसे नगर पंचायत को सौंप कर नष्ट करवाया गया ।अन्य दुकानों में भी चेकिंग की गई l, जिनमें स्थिति सामान्य पाई गई। बलवीर सिंह चौहान होलसेलर विक्रेता की दुकान में भी छापामारी की गई। लेकिन, प्लास्टिक व डिस्पोजल नहीं मिला। उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लंबगांव बाजार के सभी व्यापारियों को दुकान में कूड़ा दान रखने व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान चंद्र मोहन पांडे तहसीलदार, कैलाश सेमवाल अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लंबगांव, दीपक लिंगवाल उप निरीक्षक थाना लंबगांव व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

news