January 31, 2026

Uttarakhand Meemansa

News Portal

चारधाम दर्शनार्थियों का आंकडा 47 लाख के पार : महाराज

-कपाट खुलने से लेकर अब तक कुल 6977863 यात्रियों का हो चुका है पंजीकरण। चारधाम यात्रा रूट पर जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग पहुंची 26.68 करोड़।

 

(uttarakhand Meemansa News)। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि मानसून समाप्त होने के बाद एक बार फिर से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए अब तक हेमकुंड सहित चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 47 लाख से ऊपर पहुंच गया है।

महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा निर्बाध गति से चल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ स्थलों के दर्शनों को उत्तराखंड आ रहे हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 47 लाख से ऊपर पहुंच गया है। इतना ही नहीं 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग का आंकड़ा अब 26 करोड़ 68 लाख 36 हजार 943 रुपये तक पहुंच गया है।

महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पष्ट है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस बार 60 लाख को पार कर सकती है। 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम व हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 6977863 (उनहत्तर लाख सतहत्तर हजार आठ सौ तिरेसठ) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ के लिए 23 लाख 92 हजार 541, बद्रीनाथ के लिए 20 लाख 88 हजार 512, गंगोत्री के लिए 11 लाख 63 तिरेसठ हजार 246, यमुनोत्री के लिए 10 लाख 73 हजार 94 व हेमकुण्ड के लिए 2 लाख 60 हजार 470 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

news