उत्तराखंड के सात जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ बौछार वाली बारिश होने की आशंका है। जबकि, अन्य जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 22 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। देहरादून समेत सात जिलों में आज कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इन सात जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश होने की आशंका है। जबकि, अन्य जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला