-संसदीय समिति सोमवार को टिहरी पहुंचेगी। निरीक्षण के बाद शाम को देहरादून में समीक्षा बैठक करेगी। बैठक में सांसदों के अलावा उत्तराखंड के संबंधित विभागों के अधिकारी और केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी शामिल होंगे।
केंद्रीय योजनाओं और केंद्र सहायतित योजनाओं की समीक्षा के लिए 30 सांसदों की समिति देहरादून पहुंच चुकी है। समिति सोमवार को टिहरी में टीएचडीसी के बांध संबंधी कार्यों, पुनर्वास आदि का निरीक्षण करेगी। समिति तीन दिन तक उत्तराखंड में रुककर अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेगी।
संसदीय समिति सोमवार को टिहरी पहुंचेगी। निरीक्षण के बाद शाम को देहरादून में एक समीक्षा बैठक करेगी। बैठक में सांसदों के अलावा उत्तराखंड के संबंधित विभागों के अधिकारी और केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी शामिल होंगे। टीएचडीसी से संबंधित सभी मुद्दों पर भी बातचीत होगी। अपर सचिव उदयराज सिंह ने बताया कि टीम तीन दिन तक उत्तराखंड में प्रवास के दौरान नमामि गंगे और अन्य योजनाओं का परीक्षण कर उनकी प्रगति देखेगी। कार्य की गति धीमी होने पर कारण भी पूछेगी। सभी समीक्षाएं करने के बाद समिति रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे संसद में पेश करेगी।


More Stories
हेमकुंड यात्रा से लौट रहे निहंगों व स्थानीय लोगों में मारपीट में कई घायल, गौचर में यात्रा रोकी
निशानेबाज जसपाल राणा की मां का निधन, बेटे की मौत का गम नहीं सह पाईं मां
छोटे भाई ने ही की बड़े भाई की हत्या, गुमराह करने के लिए रची साजिश