उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार परीक्षा रविवार को 49 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। देहरादून में परीक्षा के लिए सर्वाधिक 16 केंद्र बनाए गए हैं।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि चेकिंग के लिए परीक्षा से पहले केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा के लिए अल्मोड़ा में चार, चंपावत में तीन, श्रीनगर पौड़ी में तीन, देहरादून में 16, नैनीताल में सात, ऊधमसिंह नगर में छह और हरिद्वार में 10 केंद्र बनाए गए हैं।
जनपद परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों की संख्या
अल्मोड़ा 04 1125
चंपावत 03 801
श्रीनगर, पौड़ी 03 946
देहरादून 16 7778
नैनीताल 07 3378
ऊधमसिंहनगर 06 2339
हरिद्वार 10 4320


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग