उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 6 से 9 मई तक बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में 7 मई को बारिश हो सकती है। बाकी दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 9 मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। सिर्फ 7 मई को मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।


More Stories
पाबौ में 55 लाख की लागत से बनेगा बिडोली विद्युत उपकेंद्र
यूके पीसीएस 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर ने किया टॉप
शनिवार रहा हादसों का दिन, सड़क दुर्घटनाओं में नौ की मौत