-लंबे समय से बीमार चल रहे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आज बुधवार को निधन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताया। मंत्री चंदन रामदास के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 26 से 28 अप्रैल तक राजकीय शोक रहेगा।
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का लंबी बीमारी के चलते आज बुधवार को उनका निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भारतीय जनता पार्टी सहित प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई।
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा व राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही परिजनों व समर्थकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
लगातार चौथी बार चुने गए थे विधायक
चंदन राम दास 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने थे। इससे पूर्व एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव चुने गए थे। 2007, 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए।


More Stories
चमोली टनल हादसा: दो दिन से गिर रहा था मलबा, परियोजना प्रबंधन ने किया अनदेखा
एसआईआर: आपत्ति नोटिस हल्के में न लें, लापरवाही पड़ सकती है भारी
चमोली में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से नौ मजदूरों की मौत, मृतकों की सूची