-उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 26 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। देहरादून में बीते 3 दिन से मौसम में हुए बदलाव से गर्मी का अहसास कम हुआ। लेकिन, रविवार को देहरादून में चटख धूप के आसार हैं।
प्रदेश के 5 जिलों में रविवार को भी मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं,, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पहाड़ी जिलों में 26 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। देहरादून में बीते 3 दिनों से मौसम में हुए बदलाव से गर्मी का अहसास कम हुआ। लेकिन, रविवार को दून में चटख धूप के आसार हैं। ऐसे में तापमान फिर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 अप्रैल को कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग