-ट्रेनों का संचालन बंद होने से लखनऊ, गोरखपुर रूट के यात्रियों को खासी परेशानी हो रही थी।
(Uttarakhand Meemansa News)। देहरादून से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों उपासना, जनता और कुंभ एक्सप्रेस का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि लखनऊ के पास पटरियों पर कुछ मरम्मत कार्य चल रहा था। ऐसे में रेलवे ने इस ट्रैक पर कुछ ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इनमें से देहरादून से चलने वाली ये तीन ट्रेनें शामिल थीं। अब काम पूरा हो गया है। बुधवार से इन तीनों ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला