-कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर कन्नी काटते रहे हैं। प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष करन माहरा खुद इस मुद्दे पर मीडिया में बयान देने से बचते रहे। उनका कहना है कि किसी भी अतिक्रमण को धार्मिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। राज्य में कांग्रेस के नेता भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे में न फंसे, इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से चिट्ठी जारी की गई है।
अल्मोड़ा के द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने लैंड जिहाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम का समर्थन कर दिया है। बिष्ट ने अतिक्रमण कर बनाई गईं मजारों को हटाने की मुहिम का समर्थन किया। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह फैसला सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी सही है।
इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथ लिया, उनके अनुसार बड़े नेताओं ने पार्टी का बंटाधार कर दिया। कोई अब कांग्रेस संगठन से नहीं जुड़ना चाहता। बिष्ट के बयान से जहां कांग्रेस असहज है, वहीं भाजपा को उस पर हमला करने का मौका मिल गया है।


More Stories
चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण
आईटीबीपी के वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का मुख्यमंत्री धामी के किया शुभारंभ