इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि भ्रूण अविकसित है। यह लड़की का है या फिर लड़के का, यह पता नहीं लगाया जा सकता। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।
दून अस्पताल के पास झाड़ियों में रविवार को फिर एक भ्रूण मिला है। बीते माह भी इसी क्षेत्र में भ्रूण मिला था। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। ताजा मामले में भी आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अस्पतालों में जांच की जा रही है। ताकि भ्रूण फेंकने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
बीते माह दून अस्पताल के पास झाड़ियो में एक विकसित भ्रूण मिला था। यह भ्रूण एक लड़की का था। इस पर दून अस्पताल की क्लिप लगी हुई थी। माना जा रहा था कि महिला की डिलीवरी दून अस्पताल में हुई होगी। पुलिस को मामले में अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इसी बीच रविवार को इस जगह से कुछ दूरी पर एक और भ्रूण मिला। पुलिस टीम ने दून अस्पताल और अन्य अस्पतालों में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग