दून विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन जोशीमठ भूधंसाव के प्रभावित/पीड़ितों की मदद के लिये दिया है। दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने इकट्ठा हुए रुपए का चैक मुख्यमंत्री को सौंपा।
दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में भेंट की। डंगवाल ने शिक्षक व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन के रूप 1,91,350 (एक लाख इक्यानबे हजार तीन सौ पचास रुपए) की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल के साथ विवि के कुलसचिव मंद्रवाल भी मौजूद रहे।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग