राहुल गांधी को सूरत अदालत से दो साल की सजा और उसके बाद संसद की सदस्यता खत्म होने पर प्रियंका गांधी के ट्वीट किया है। ट्वीट की भाषा बता रही थी कि इस बार का भाजपा का वार आहत करने वाला है। प्रियंका ने ट्वीट लिखा कि नरेंद्र मोदी जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफर कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? आपको तो सजा नहीं हुई।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में उनकी बहन प्रियंका गांधी उतर गई हैं। पहले भी जब राहुल पर विपक्ष की ओर से हमला हुआ है, प्रियंका ने उसका डट कर मुकाबला किया है। इस बार भी वे अपने भाई की ढाल बनकर आगे आई हैं। शुक्रवार को जैसे ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने की खबर आई, प्रियंका ने एक साथ कई ट्वीट कर अपनी बात कही।
इस बार प्रियंका गांधी के ट्वीट की भाषा बता रही थी कि भाजपा का वार आहत करने वाला है। जब सोनिया गांधी, राहुल के आवास पर पहुंची, तब प्रियंका ने ये ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही कहा, मीर जाफर कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने तो सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? इसके बाद प्रियंका ने कई ट्वीट कर दिए।
उन्होंने लिखा कि कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा कायम रखता है। भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते। उस वक्त आपको किसी जज ने दो साल की सजा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया गया। राहुल ने देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया है। नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पर सवाल उठाया है।
प्रियंका ने पूछा कि क्या आपका मित्र गौतम अडानी संसद और भारत की जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए। आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं। जान लीजिए कि इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है। जिसे आप खत्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज बुलंद की है, पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक खासियत है, आप जैसे कायर, सत्ता लोभी तानाशाह के सामने वह कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग