मुख्यमंत्री ने पावर वीडर (आधुनिक कृषि यंत्र ) से की खेतों जुताई की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को टिहरी गढ़वाल के तिवाड़ गांव ( थौलधार ब्लॉक ) में दिन की शुरुआत खेतों में जुताई से की। होमस्टे स्थित खेतों में उन्होंने पावर वीडर से जुताई की। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी तिवाड़ गांव की पगडंडियों पर सुबह की सैर के लिए निकले। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण किया और ग्राम वासियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं व बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सरकार व आमजन के बीच परस्पर संवाद भी विकास में अहम भूमिका निभाता है। गांव के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है।


More Stories
आकाशीय बिजली गिरने से रेस्टोरेंट में लगी आग
अब गंगोत्री मंदिर में नहीं होंगे लाइव दर्शन, मंदिर समिति ने लगाई रोक
तापस चक्रवर्ती की पुस्तक “हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक” का हुआ लोकार्पण