-चीन और नेपाल सीमा पर भी जवानों ने गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। जवानों ने तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए।
उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। केदारनाथ से लेकर चीन सीमा पर तिरंगा फहराया गया। केदारनाथ में आईटीबीपी, मंदिर समिति और पुलिस ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया। वर्ष 2015 से प्रत्येक वर्ष केदारनाथ धाम में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जा रहा है। राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया।
चीन और नेपाल सीमा पर भी जवानों ने गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। जवानों ने तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। वहीं, गुंजी में 10500 फीट की ऊंचाई पर 7वीं वाहिनी आईटीबीपी के इंचार्ज डीसी तपस नियोगी ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा फहराया।
देहरादून में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेता भी उपस्थित रहे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों की झांकी भी निकाली गई।
इस अवसर पर सीआरपीएफ, आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों सहित एनसीसी की टुकड़ियों ने परेड करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड आयाजित की गई। विभिन्न सरकारी विभागों ने झांकी भी दिखाई।
मुख्यमंत्री ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में भी तिरंगा फहराया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस पर सीएम आवास और बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित
कुमाऊं में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विधायक बंशीधर भगत, सुमित हृदयेश व मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने तिरंगा फहराया। रुद्रपुर में मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। बागेश्वर में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।


More Stories
मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
डीएवी में खेलकूद व एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का किया सम्मान
अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन प्रांगण में लगी भव्य ‘रानी अब्बक्का प्रदर्शनी’ का आचार्य बालकृष्ण ने किया उद्घाटन