-गंगोत्री धाम के साथ हर्षिल घाटी में मंगलवार शाम को बर्फबारी हुई। कुमाऊं मंडल के मुनस्यारी में माइनस चार डिग्री तापमान पहुंच गया है। जबकि, गढ़वाल मंडल के चकराता में न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया।
गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई है। जबकि, यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से ग्रामीणों के साथ ही सेब किसानों के चेहरे भी खिले हैं। दरअसल, बर्फबारी न होने से सेब काश्तकार चिंतित थे। हालांकि, 24 दिसंबर को हर्षिल में बर्फबारी हुई थी। लेकिन, वह बहुत कम थी, इसलिए उसे ज्यादा फायदेमंद नहीं माना गया।
गंगोत्री धाम के साथ हर्षिल घाटी में मंगलवार शाम को बर्फबारी हुई। टकनौर क्षेत्र के रैथल में भी हल्की बर्फ गिरी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बर्फबारी होने से खेती को पर्याप्त नमी मिलेगी। साथ ही सेब के पेड़ों को भी शीतमान मिलने से लाभ होगा। वहीं, यमुनोत्री धाम में दोपहर बाद इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इससे बड़कोट तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड हो गई है।
कुमाऊं मंडल के मुनस्यारी में माइनस चार डिग्री तापमान पहुंच गया है। वहीं, गढ़वाल मंडल के चकराता में न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बसे गांव लोखंडी, लोहारी, उदांवा, खाटुवा, बनियाना, इंद्रोली आदि के लोगों ने पशुओं सहित निचले इलाकों में बनी छानियों में जाना शुरू कर दिया है।


More Stories
सौरभ मैठाणी टोक्यो जापान में बिखेरेंगे गढ़वाली संस्कृति के रंग
शालनियों के कहानी संग्रह ‘शाम–सवेरे’ का हुआ लोकार्पण
उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ