शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ के तुल्याड़ा गांव के जंगलों में करीब 200 से 250 गुब्बारे मिले। जिन पर पाकिस्तान के कुछ झंडे लगे हुए थे। मामले की जांच की जा रही है।
उत्तरकाशी जनपद में चिन्यालीसौड़ ब्लाक के तुल्याड़ा गांव के जंगलों में पाकिस्तानी झंडों के साथ कुछ गुब्बारे मिले हैं। स्थानीय खुफिया एजेंसी का कहना है कि गुब्बारे पाकिस्तान से ही उड़कर आए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ के तुल्याड़ा गांव के जंगलों में करीब 200 से 250 गुब्बारे मिले। जिन पर पाकिस्तान के कुछ झंडे लगे हुए थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि गुब्बारों पर एक-दो पाकिस्तानी झंडे लगे हुए हैं। प्रथम दृष्टया गुब्बारे पाकिस्तान से आने की बात सामने आई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी इसके बारे में अधिक बता सकती हैं।
स्थानीय खुफिया एजेंसी से गुब्बारे और पाकिस्तानी झंडे मिलने की सूचना मिली है। मामले की जांच करवाई जा रही है।
अभिषेक रूहेला, जिलाधिकारी उत्तरकाशी


More Stories
सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम, बेटों से आगे रहीं बेटियां
उत्तराखंड में सप्ताह में एक दिन होगा सरकार का नो व्हीकल डे
जामुनवाला लूटकांड में नहीं हुआ था सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपहरण