-दुष्कर्म के आरोपी को छुड़ाने वाली महिलाओं के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा। आरोपी के साथ ही महिलाओं की भी होगी गुरफ्तारी
सामूहिक दुष्कर्म के 10 हजार के इनामी को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों को परिवार की महिलाओं ने घेर कर धक्का-मुक्की की और आरोपी को छुड़ा लिया। इस बीच मौका पाकर दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया। पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। अब पुलिस आरोपियों को भगाने वाली महिलाओं के खिलाफ मुकदमे तैयारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चार महीने पहले एक महिला ने सिडकुल थाना क्षेत्र के हजारा ग्रांट गांव के तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि तीनों युवक महिला को मजदूरी करने के बहाने डेंसो चौक के बाग में गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन, वो पुलिस के हाथ नहीं आए।
ऐसे में पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। रविवार रात पुलिस टीम ने गांव दबिश में देकर आरोपी वाजिद को पकड़ लिया। लेकिन, महिलाएं मौके पर इकट्ठा हो गई और पुलिस से धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ा दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इनामी आरोपियों और महिलाओं को गिरफ्तार किया जाएगा।
बहादुर सिंह चौहान, सीओ सदर


More Stories
अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन प्रांगण में लगी भव्य ‘रानी अब्बक्का प्रदर्शनी’ का आचार्य बालकृष्ण ने किया उद्घाटन
इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ होंगे अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि
आज का राशिफल … आचार्य आशु जी