मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर देहरादून में अपना घर बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ/बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और बच्चों को मिठाईयाँ भी बांटी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित थे।

मुख्यमंत्री ने अपना घर में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं व बच्चों के बनाए उत्पादों को भी देखा। उन्होने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार इन बच्चों के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला व सुरेश गड़िया मौजूद रहे।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला