-हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरी चिट्ठी मिली है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से हरिद्वार रेलवे स्टेशन और उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। संगठन के एरिया कमांडर के हवाले से हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरी चिट्ठी मिली है। इसके बाद स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
चिट्ठी में 25 अक्टूबर को रेलवे स्टेशनों पर बम विस्फोट और 27 अक्टूबर को उत्तराखंड के चारधाम के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों पर बम धमाके की चेतावनी दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि 10 अक्टूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से साधारण डाक से कार्यालय में पत्र आया। पत्र में हरिद्वार रेलवे स्टेशन के साथ ही देहरादून, लक्सर, रुड़की, काठगोदाम के साथ ही उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद व शाहगंज स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पत्र भेजने वाले ने खुद को जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है।
जीआरपी के अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए एक्ट) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उत्तराखंड में पहली बार ये मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। स्टेशन पर आने वाले हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है।


More Stories
बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू को मिला ‘श्रृंखलाश्री उत्तराखंड रत्न’ सम्मान
चारधााम यात्रा का प्लान सावधानी से बनाएं, 12-13 मई को मौसम का ऑरेंज अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर विशेष: कवि वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ” का एक छंद