मुंबई से देहरादून तक साईकिल यात्रा निकालेंगे पद्मभूषण डॉ अनिल जोशी
-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साइकिल यात्रा के लिए पद्मभूषण जोशी को बधाई व शुभकामनाएं दी।
पर्यावरणविद्, पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। डॉ जोशी ने कहा कि आर्थिकी व पारिस्थितिकी समन्वय पर पहल, सकल घरेलू उत्पाद के साथ सकल पर्यावरण उत्पाद भी विकास के सूचक व प्रकृति व पर्यावरण देश के प्रगति में विकास धारा के मुख्य अंग हैं। इनकी जागरुकता के उद्देश्य से उनके नेतृत्व में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से लेकर ईकोलॉजिकल राजधानी देहरादून तक 2 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साइकिल यात्रा के लिए पद्मभूषण जोशी को बधाई व शुभकामनाएं दी।


More Stories
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही गर्भवती, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची अस्पताल
रुड़की में कांवड़ पटरी पर चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
आवाजाही खतरनाक: थलन के पास धंस रहा लंबगांव मोटर मार्ग