इटली में सितम्बर में होने वाली किक बॉक्सिग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम से बतौर मुख्य कोच प्रतिभाग करने वाली रक्षिता गौड़ा ने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति डा. पीपी ध्यानी से विश्वविद्यालय मुख्यालय में मुलाकात की। कुलपति ने रक्षिता को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बधाई दी।
कुलपति ने कहा कि रक्षिता ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की प्रतियोंगिता में सबसे कम उम्र की किक बॉक्सिंग कोच रही हैं। वर्तमान में वह डीबीएस कालेज देहरादून, (श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध) में बीएससी की छात्रा हैं। कुलपति ध्यानी ने कहा कि रक्षिता की उपलब्धि उत्तराखण्ड के सभी खिलाड़ियों विशेषकर विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों/खिलाडियों के लिये प्रेरणादायी है।



More Stories
केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज
बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस, सुसाइड नोट मिला